वर्षा से मिली गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहावना

Edited By Kalash,Updated: 21 Jun, 2022 05:32 PM

relief from heat due to rain

आसमान में काले घने बादल छाने के बाद हुई बूंदाबांदी से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली

रूपनगर (ब्यूरो): आसमान में काले घने बादल छाने के बाद हुई बूंदाबांदी से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं मौसम सुहावना हो गया। वर्षा के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। गत दिनों तापमान दिन के समय 45 डिग्री तक पहुंच चुका था जोकि अब पिछले कुछ दिनों से हो रही वर्षा के बाद 12 डिग्री गिरकर अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान रात्रि के समय 24 डिग्री रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट के बाद बिजली की खपत में भी भारी गिरावट हुई। लोगों के ए.सी. चलने लगभग बंद हो गए।

धान की बिजाई के लिए वर्षा होगी लाभदायक
पिछले 2 दिनों से रूपनगर शहर तथा साथ लगते क्षेत्रों में हो रही वर्षा के कारण किसानों के चेहरे खिले हुए हैं और वे इसे धान की बिजाई के लिए वरदान बता रहे हैं। इसके अतिरिक्त पंजाब में मक्की की फसल भी शुरू की जानी है। इसके लिए भी वर्षा लाभदायक मानी जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!