नशीली गोलियों सहित व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 21 Aug, 2025 04:33 PM

person arrested with narcotic pills

44 खुली नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना मुकंदपुर की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 44 खुली नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एस.एच.ओ. महिन्दर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में गांव हकीमपुर से जगतपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान जब उनकी पुलिस पार्टी जगतपुर मोड़ पर चैकिंग कर रही थी तो पुलिस के एक मुखबिर विशेष ने जानकारी दी कि गांव के स्टेडियम के नजदीक ओंकार सिंह पुत्र भुपिन्दर सिंह निवासी जगतपुर नशीली गोलियां बेचता है।

एस.एच.ओ. ने बताया कि पुलिस ने उक्त सूचना के आधार पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार करके उससे 44 नशीली गोलियां बरामद की है। एस.एच.ओ. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर पहले भी एन.डी.पी.एस. का मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!