मोटरसाइकिलों की हुई टक्कर, 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Edited By Kalash,Updated: 05 Aug, 2022 10:28 AM

motorcycles collide 2 people seriously injured

क्षेत्र के गांव अड्डा काहनपुर खूही में मोटरसाइकिलों की आपस में हुई टक्कर

नूरपुरबेदी (भंडारी): क्षेत्र के गांव अड्डा काहनपुर खूही में मोटरसाइकिलों की आपस में हुई टक्कर में एक मोटरसाइकिल पर सवार 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने हादसे के लिए जिम्मेदार मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में दिलबाग सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी गांव ऊपरली नलहोटी, थाना नूरपुरबेदी ने बताया कि वह अपने दोस्त धीरज कुमार पुत्र संतोख सिंह निवासी गांव समुंदड़ियां, थाना नूरपुरबेदी के साथ मोटरसाइकिल पर गांव काहनपुर खूही की तरफ जा रहे थे। जब वह काहनपुर खूही के ऊपरले अड्डे पर सड़क क्रासिंग करने लगे तो गांव कलवां की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल चालक ने अपना मोटरसाइकिल गल्त साइड पर लाकर उनके मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी। जिससे दिलबाग सिंह व उसका दोस्त धीरज कुमार सड़क पर गिर कर घायल हो गए।

पुलिस ने हादसे के लिए जिम्मेदार मोटरसाइकिल चालक रवि कुमार पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी गांव सलीमपुर, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर के खिलाफ धारा 279, 337 व 427 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!