बंद पड़े घर से लाखों के गहने व नकदी ले चोर हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kalash,Updated: 29 Jun, 2024 03:31 PM

jewellery and cash stolen

बंगा के स्थानीय रेलवे रोड पर स्थित पुरानी दाना मंडी के साथ लगते मोहल्ले में चोर बीती देर रात बंद पड़े एक घर को निशाने पर लेकर उसमें से लाखों रुपए के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए।

बंगा : बंगा के स्थानीय रेलवे रोड पर स्थित पुरानी दाना मंडी के साथ लगते मोहल्ले में चोर बीती देर रात बंद पड़े एक घर को निशाने पर लेकर उसमें से लाखों रुपए के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए। इस सबंधी जानकारी देते घर के मालिक मोहन लाल ने जानकारी देते बताया कि वह बंगा में आढ़त की दुकान करते है और गत देर रात 8.30 वजे के करीब घर की लाईट जगा कर बंगा स्थित आपने दूसरे घर गया।

वह सुबह 9.30 बजे के करीब जैसे ही घर की लाईट बंद करने के लिए आया तो घर के अदर कमरों को जाने वाले रास्ते का गेट खुला देख वह परेशान हो गया। उसने बताया कि जब उसने घर के अंदर जा कर देखा तो घर में चोरों द्वारा घर का सारा सामान बिखेरा हुआ था, चोर घर में पड़ी अलमारियों ,बैडों की तोड़फोड़ कर उनमें पडे 20 हजार रुपए के करीब नकदी और 5 तोले सोने के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।

उन्होंने बताया कि इतना ही नही चोरों द्वारा घर अदर लगे ए.सी. की तारो को काट उसको भी खोलने की कोशिश की एवं कमरे में लगी एक एल.सी.डी. भी उतार कर नीचे बैड पर रखी हुई थी जो शायद चोर लेकर जाना भूल गए।। उन्होंने चोरी की सूचना 181 और 112 टोल फ्री नबर और बाद में बंगा सिटी पुलिस को दे दी गई हैं। सूचना मिलते थाना सिटी के पुलिस अधिकारी ए.एस.आई. राम लाल समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गए और पनी कारवाई शुरू कर दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!