अगर आपने भी घर में रखा है नौकर तो हो जाएं सावधान!

Edited By Urmila,Updated: 20 Jul, 2022 11:17 AM

if you have also kept a servant in the house then be careful

सिंह भगवंतपुर पुलिस ने प्रवासी नौकर द्वारा मालिक के घर से लाखों रूपए की नकदी और अभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है।

रूपनगर (विजय): सिंह भगवंतपुर पुलिस ने प्रवासी नौकर द्वारा मालिक के घर से लाखों रूपए की नकदी और अभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोपी नौकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता पथरेड़ी जट्टां निवासी जसवीर सिंह पुत्र स्वर्गीय बलवंत सिंह ने बताया कि आरोपी 10 साल से अपने घर में नौकर का काम कर रहा था और जिसको पूरे घर का राज पता था।

उन्होंने कहा कि 17 जून को आरोपी यह कहकर चला गया कि उसकी शादी है और जाते समय अपने बनते सारे पैसे ले गया। जसवीर सिंह ने कहा कि 2 जुलाई को उनके पास आरोपी नौकर का फोन आया कि उन्हें 7 जुलाई को काम पर लौटना है और कुछ अग्रिम पैसे उनके खाते में जमा करा दिए जाएं। जिस पर शिकायतकर्ता ने अपने खाते में 5000 रुपए जमा करा दिए।

उन्होंने बताया कि 7 जुलाई को रात में आरोपी ने स्टोर रूम की अलमारी से एक लाख 20 हजार रुपए, 3 चांदी के कड़े, एक सोने की चेन और एक अंगूठी चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कमलजीत कुमार राम पुत्र मनचना राम निवासी हुसैनपुर बंगारी नरसिंहपुर मुदिर मुजफ्फरनगर (बिहार) पर पर्चा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!