कर्मचारी ने फैक्ट्री से मशीन की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 12 Mar, 2022 05:34 PM

employee stole machine from factory accused arrested

फैक्ट्री की मशीन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने फैक्ट्री के ही एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। थाना काठगढ़ की पुलिस को दी शिकायत

नवांशहर (त्रिपाठी): फैक्ट्री की मशीन चोरी करने के आरोप में पुलिस ने फैक्ट्री के ही एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। थाना काठगढ़ की पुलिस को दी शिकायत में परमिंदर सिंह पुत्र झलमन सिंह निवासी राहों ने बताया कि वह हेल्थ कैप्सूल फैक्ट्री फतेहपुर थाना काठगढ़ में बतौर सेफ्टी अफसर सेवाएं दे रहा है।

यह भी पढ़ें : पंजाब जीतने के बाद केजरीवाल और भगवंत मान की नजर अब गुजरात पर, अप्रैल में करेंगे दौरा

फैक्ट्री तथा उसके वर्कर की ड्यूटी के चलते वह फैक्टरी में चक्कर लगाता रहता है। फैक्ट्री में ई.टी.पी. प्लांट के नजदीक एक पुरानी मशीन वाली मोटर रखी गई थी जबकि फैक्ट्री ड्राइवर विजय कुमार पुत्र हरपाल सिंह मशीन पर काम कर रहा था। उसने बताया कि उसे पता चला कि उक्त कर्मचारी अपनी हैडरा मशीन को लेकर ई.टी.पी. प्लांट की ओर गया जिसने मशीन की पुरानी मोटर अपनी मशीन में छिपा कर रख ली है। इस संबंधी उसने प्रबंधकों को जानकारी दी। शिकायत उपरांत पुलिस ने उक्त कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!