स्कूली छात्रा को शादी का झांसा देकर भगाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Vaneet,Updated: 09 Mar, 2020 05:10 PM

case has been registered against an unidentified person fleeing schoolgirl

नाबालिग स्कूल छात्रा को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।....

नवांशहर(त्रिपाठी): नाबालिग स्कूल छात्रा को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह सेवा मुक्त कर्मचारी है तथा उसके दोनों बच्चे शादीशुदा है। जबकि उसके भाई की लड़की उसके पास रहती है जिसकी आयु 16-17 वर्ष है तथा उसने हाल ही में ग्यारवीं कक्षा के पेपर दिए हैं। उसने बताया कि परीक्षाएं खत्म होने के बाद छुट्टियों के चलते वह उसे अपने भाई के घर छोड़ कर गया था।

उसने बताया कि उसकी भाभी ने उसे फोन करके बताया उनकी लड़की घर में बिना किसी को कुछ बताए सुबह करीब साढ़े 9 बजे घर से गई थी परन्तु वापिस नही आई। शिकायतकत्र्ता ने बताया कि वह अपनी भतीजी की अपने रिश्तेदारी में तलाश करता रहा परन्तु वह कही नहीं मिली। उसने शंका जाहिर करते हुए कहा उसकी नाबालिग भतीजी को कोई अज्ञात व्यक्ति शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। पुलिस ने शिकायकत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!