अफीम सहित कार सवार गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 19 Oct, 2025 05:51 PM

car rider arrested with opium

अफीम सहित कार सवार को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने 50.46 ग्राम अफीम सहित कार सवार को गिरफ्तार किया है। ए.एस.आई. निर्मल सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में बाईपास नवांशहर मौजूद थी तथा आने जाने वाले वाहनों की जांच कर रही थी कि नवांशहर की ओर से एक काले रंग की गाड़ी आती दिखाई दी जिसे रुकने का संकेत करने पर चालक ने गाड़ी रोक ली।

उन्होंने बताया कि जब गाड़ी की सरसरी जांच की तो गियर के लीवर के साथ बने खाने में एक वजनदार प्लास्टिक लिफाफा मिला जिसमें से 50.46 ग्राम अफीम बरामद हुई। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान इंद्रजीत सिंह पुत्र लेट दारा सिंह निवासी गांव चक्क ठटिया थाना बियास जिला अमृतसर के तौर पर हुई है। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!