नशीली गोलियों सहित 2 युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 16 Jul, 2024 06:28 PM

2 youths arrested with narcotic pills

पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 60 नशीली गोलियों सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 60 नशीली गोलियों सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। ए.एस.आई. सुखपाल सिंह ने बताया कि एस.एस.पी. डॉ. महिताब सिंह के दिशा निर्देशों के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में गांव लादियां की ओर जा रही थी कि गांव के मोड़ पर दूसरी साइड से पैदल आ रहे 2 युवक पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गए तथा अपनी पैंट की जेब से पारदर्शी लिफाफे निकाल कर नीचे फैंक दिए।

ए.एस.आई. ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त युवकों को काबू करके जब फैंके गए लिफाफों की जांच की तो उसमें से नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 60 नशीली गोलियां बरामद हुईं। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान दविन्दर कुमार तथा मोहित दोनों निवासी गांव पोसी थाना माहिलपुर जिला होशियारपुर के तौर पर हुई है। ए.एस.आई. सुखपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवकों के खिलाफ थाना बहराम में एन.डी.पी.एस. तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!