हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 21 Sep, 2025 05:48 PM

2 arrest with heroin

वह पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपने हाथ में पकड़ा लिफाफा घास फूस में फैंक कर वहां से खिसकने का प्रयास करने लगा।

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सदर नवांशहर की पुलिस ने 2.17 ग्राम हेरोइन सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। हैड कांस्टेबल लखविन्दर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहन चालकों की तलाश में नवांशहर से गांव करीहा-मल्लपुर अड़का की ओर जा रही थी कि जब उनकी पुलिस पार्टी करीहा मोड क्रास करके नहर के साथ थोड़ा आगे पहुंची तो सामने की ओर से एक नौजवान आता दिखाई दिया।

वह पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा अपने हाथ में पकड़ा लिफाफा घास फूस में फैंक कर वहां से खिसकने का प्रयास करने लगा। उसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके फैंके गए लिफाफे की जांच की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरशरन सिंह उर्फ डोन पुत्र सोहन सिंह निवासी भान मजारा के तौर पर हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खुलासे पर मामले में एक अन्य आरोपी मक्खन सिंह को नामजद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!