देशभर में व्हाइट गोल्ड की हो रही है इतनी दैनिक आमद

Edited By Sunita sarangal,Updated: 02 Mar, 2021 05:46 PM

white gold is getting so much daily in the country

देश में चालू कपास सीजन साल 2020-21 के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में कपास पैदावार में बड़ी पोल निकले के कयास लगाए.........

जैतो(रघुनंदन पराशर): देश में चालू कपास सीजन साल 2020-21 के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में कपास पैदावार में बड़ी पोल निकले के कयास लगाए जा रहे हैं जिससे रुई बाजार के तेजड़ियों ने लाखों गांठ व्हाइट गोल्ड स्टाक करने की सूचना है। वहीं, देश में कपास आमद कमजोर हो रही हैं। मंगलवार को देश के विभिन्न कपास पैदावार राज्यों में 82,500 गांठ की आमद मंडियों में पहुंचने की सूचना मिली है। देश में आज सबसे अधिक कपास आमद महाराष्ट्र में 30,000 गांठ की पहुंची है। 

सूत्रों के अनुसार देश मे मंगलवार को आई कुल आमद में पंजाब की मंडियों में 25,00 गांठ कपास, हरियाणा 45,00 गांठ, अपर राजस्थान 3,000 गांठ, लोअर राजस्थान 2,000 गांठ, गुजरात 25,000 गांठ, मध्य प्रदेश 5,000 गांठ, आंध्र प्रदेश 2,000 गांठ, कर्नाटक 3,000 गांठ, तेलंगाना 45,00 गांठ व ओडिशा 600  गांठ कपास की शामिल हैं‌। 

सूत्रों के मुताबिक देश में दैनिक व्हाइट गोल्ड की आमद कमजोर होने का मुख्य कारण किसानों को आगामी दिनों में व्हाइट गोल्ड की कीमतों में तेजी आने की संभावना है जिस लिए किसानों द्वारा मंडियों में धीमी-धीमी गति से व्हाइट गोल्ड लाया जा रहा है। पंजाब, हरियाणा व राजस्थान की मंडियों में बढ़िया व्हाइट गोल्ड न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी ज्यादा बिक रहा है जिससे भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सी.सी.आई.) कपास मंडियों से आऊट हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!