VIRAL VIDEO, Corona Test का Reality चेक, अस्पताल में ही उड़ रही धज्जियां

Edited By Rahul Rana,Updated: 05 Apr, 2021 08:19 PM

ट्राईसिटी में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं । कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1000 पार तक भी जा रहा है। इसके बावजूद हमारी स्वास्थ्य सेवाएं किस प्रकार हैं इसका एक रियलिटी चेक हम आपको दिखाते हैं ,,,,,, ताजा तस्वीर मोहाली के फेज 6 के सरकारी अस्पताल की...

 ट्राईसिटी में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं । कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1000 पार तक भी जा रहा है। इसके बावजूद हमारी स्वास्थ्य सेवाएं किस प्रकार हैं इसका एक रियलिटी चेक हम आपको दिखाते हैं ,,,,,, ताजा तस्वीर मोहाली के फेज 6 के सरकारी अस्पताल की हैं। यह सारी तस्वीरें एक महिला द्वारा भेजी गई है। जो यहां अपना कोरोना का टेस्ट करवाने आई थी। महिला जब यहां पर कोरोना टेस्ट करवाने आई थी तो वह भी हक्की बक्की रह गई। टेस्ट करवाने आए सभी लोग ऐसे खड़े हैं मानो भेड़ बकरियां हो। एक के ऊपर एक चढ़कर ऐसे खड़ा है उन्हें अस्पताल प्रबंधन की ओर से ना तो किसी तरह से सोशल डिस्टेंस रखने को कहा जा रहा है और न ही किसी प्रकार से गाइडेंस लोगों को दी जा रही है । टेस्ट करवाने के लिए इतना समय लग रहा है कि कई लोग टेस्ट करवाने से पहले ही चक्कर खा कर गिर पड़े। लोगों का आरोप है कि और जो स्टाफ यहां पर टेस्ट कर रहा है वो भी पूरी तरह से ट्रेन्ड नही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!