खूब पढ़े-लिखे हैं पंजाब के प्रधान, जानें किसके पास है कौन-कौन सी डिग्री

Edited By Sunita sarangal,Updated: 22 Jan, 2022 05:22 PM

the head of punjab is well educated

एक समय था जब अनपढ़ भी राजनीति में न केवल किस्मत आजमाने उतरते थे बल्कि कई कम पढ़े-लिखे तो ऊंचे मुकाम तक भी पहुंचे हैं लेकिन......

चंडीगढ़(हरिश्चंद्र) : एक समय था जब अनपढ़ भी राजनीति में न केवल किस्मत आजमाने उतरते थे बल्कि कई कम पढ़े-लिखे तो ऊंचे मुकाम तक भी पहुंचे हैं लेकिन अब दौर बदल चुका है। अब पंजाब का हर बड़ा नेता डिग्री धारक है। अच्छे स्कूल से निकल कर बेहतरीन कॉलेज से डिग्री हासिल की है। पंजाब के मुख्यमंत्री पद के चेहरों और विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्षों की शैक्षणिक योग्यता पंजाब केसरी के पाठकों के सामने पेश कर रहे हैं :

पी.एच.डी. कर रहे हैं सी. एम. चन्नी
चरणजीत सिंह चन्नी 4 माह पहले अचानक मुख्यमंत्री बनने के बाद सुर्खियों में आए थे। कैप्टन अमरिंदर सरकार में मंत्री होने के बावजूद बहुत ही लो प्रोफाइल रहते थे, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद से सूबे की जनता की नजर उन्हीं पर टिकी है। पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ के अलावा जालंधर की पी.टी.यू. से. एम.बी.ए. भी की है। अब पी.एच.डी. करने में जुटे हुए हैं।

सैन्य अकादमी से ग्रैजुएट हैं कैप्टन
पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शिमला के लरिस्टो कॉन्वेंट और सनावर के लॉरेंस स्कूल से प्राथमिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद देहरादून के प्रसिद्ध दून स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की। फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून से ग्रैजुएट हुए।

लाहौर से ग्रैजुएशन की थी बादल ने
पंजाब के सबसे बुजुर्ग नेता व 5 बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल ने देश की आजादी से पहले लाहौर के फोरमैन क्रिश्चियन कॉलेज से ग्रैजुएशन की थी। लाहौर के कॉलेज से निकलते ही राजनीति में कूद पड़े थे।

नवजोत सिंह सिद्धू - मुंबई के कॉलेज में भी पढ़े हैं
पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्ध ने स्कूली शिक्षा वाई.पी.एस. पटियाला में पूरी की। खास बात यह है कि वाई.पी.एस. महाराजा यादवेंद्र सिंह के नाम पर बना स्कूल है और इस स्कूल का कर्ता धर्ता कैप्टन अमरिंदर का परिवार है। वह मुंबई के एच.आर. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में भी पढ़े हैं।

सुखबीर सिंह बादल - अमरीका से की एम.बी.ए.
शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने लॉरेंस स्कूल सनावर से प्राथमिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से एम.ए. ऑनर्स किया। इसके बाद एम.बी.ए. की डिग्री उन्होंने लॉस एंजल्स की कैलीफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से ली।

भगवंत मान - सरकारी कॉलेज से ग्रैजुएट
आम आदमी पार्टी के प्रधान व पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए गए भगवंत मान सुनाम के शहीद ऊधम सिंह सरकारी कॉलेज से ग्रैजुएट हैं। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही वह पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के यूथ फैस्टीवल आदि में कॉमेडी करते थे। इस दौरान उन्होंने अपने कॉलेज के लिए दो गोल्ड मैडल भी जीते थे।

सुखदेव सिंह ढींडसा - सरकारी कॉलेज में पढ़े
संगरूर जिला के गांव ऊभावाल में जन्मे शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा ने स्थानीय स्कूल से शुरुआती शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद ढींडसा ने सरकारी रणबीर कॉलेज संगरूर से ग्रैजुएशन की। इसी कॉलेज से ही उन्होंने अपना राजनीतिक सफर शुरू कर दिया था।

अश्विनी शर्मा - जी.एन.डी.यू. अमृतसर से की ग्रैजुएशन
भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष व पठानकोट से विधायक अश्विनी शर्मा ने पठानकोट के ही विवेकानंद मॉडल हाई स्कूल से शिक्षा लेने के बाद गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर से बी.ए. की थी। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही वह ए.बी.वी.पी. के साथ जुड़ गए थे। इसके बाद उन्होंने भाजयुमो में सक्रिय भूमिका निभाई।

जसवीर सिंह गढ़ी - चंडीगढ़ से 9वीं और बनारस से की एम.ए.
बसपा के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने चंडीगढ़ से 9वीं के बाद पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं की। इसके बाद बलाचौर से 12वीं और हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन की फिर बनारस यूनिवर्सिटी से एम.ए. की डिग्री हासिल की। इतना ही नहीं लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से बैटरनरी साइंस में डिप्लोमा किया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!