केरल के बाद पंजाब में भी CAA के खिलाफ प्रस्ताव पारित

Edited By Vatika,Updated: 17 Jan, 2020 05:33 PM

proposal passed against caa in punjab assembly

पंजाब विधानसभा में विवादित संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को ध्वनिमत से एक प्रस्ताव पारित किया गया।

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में विवादित संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को ध्वनिमत से एक प्रस्ताव पारित किया गया। केरल के बाद पंजाब दूसरा राज्य है जहां सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया है। संसदीय कार्य मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव को तीन घंटे की चर्चा के बाद पारित किया गया।
PunjabKesari

सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रस्ताव का समर्थन किया, वहीं भाजपा ने इसका विरोध किया। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने संशोधित कानून के तहत नागरिकता देने के लिए समुदायों की सूची में मुस्लिमों को शामिल करने की मांग की।


PunjabKesari

सीएए 31 दिसंबर, 2014 से पहले भारत आए हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैन, पारसियों और ईसाइयों को नागरिकता देने का प्रावधान करता है जबकि मुस्लिम समुदाय के सदस्यों को इससे बाहर रखा गया है। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ सबसे पहले केरल विधानसभा ने प्रस्ताव पारित किया था।

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!