पाकिस्तान से भारतीय सीमा के अंदर दो बार घुसा ड्रोन, सुरक्षा बलों को करनी पड़ी 65 राउंड फायरिंग

Edited By Suraj Thakur,Updated: 31 Oct, 2020 12:20 PM

pakistan drone twice enter indian border

भारत-पाक सीमा पर शुक्रवार देर रात गांव ठाकुरपुर में आधी रात पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में दो बार ड्रोन भेजने की कोशिश की गई।

गुरदासपुर। भारत-पाक सीमा पर शुक्रवार देर रात गांव ठाकुरपुर में आधी रात पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में दो बार ड्रोन भेजने की कोशिश की गई। जवाबी कार्रवाई में सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों को करीब 65 राउंड फायरिंग करनी पड़ी।

PunjabKesari 

इस घटनाक्रम के बाद शनिवार सुबह से ही सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात को करीब साढ़े बारह बजे ठाकुरपुर में सुरक्षा बलों के जवानों को आसमान में लाइट के ड्रोन जैसे वस्तु होने का अंदेशा हुआ। इस पर जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। कुछ ही समय बाद यह वापिस पाक सीमा में जाती दिखाई दी। सुरक्षा बलों ने इस घटना की जानकारी अपने आला अधिकारियों को रात में दे दी। गौरतलब है कि सीमा पर ड्रोन के जरिए हथियारों और ड्रग्स की तस्करी की जाती है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!