सिद्धू मूसेवाला के कत्ल मामले में बड़ा खुलासा, इस गैंगस्टर ग्रुप ने ली हत्या की जिम्मेदारी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 May, 2022 09:15 PM

new disclosure in sidhu musewala s murder case

सिद्धू मूसेवाला के कत्ल मामले में एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की जिम्मेदारी कनाडा में रहते गैंगस्टर ने ली है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है।

मानसा : सिद्धू मूसेवाला के कत्ल मामले में एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की जिम्मेदारी कनाडा में रहते गैंगस्टर ने ली है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। 

बता दें कि आज पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का दिन-दिहाड़े गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। जिसके बाद पंजाब वासियों में काफी खौफ व दहशत की लहर दौड़ गई। हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला पर करीब 20 गोलियां दागीं, जिस कारण सि्दधू मूसेवाला की अस्पताल में मौत हो गई। 

बता दें कि सिद्धू मूसेवाला पर यह हमला गांव जवाहरके नज़दीक हुआ, गोलियां लगने कारण सिद्धू मूसेवाला गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें तुरंत मानसा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक इस वारदात दौरान हमलावरों ने लगभग 30 से 35 रौंद फायर किए, जिसमें सिद्धू के लगभग 20 गोलियां लगीं। 

 

 

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!