करतारपुर गलियारे को आय का जरिया बनाने की कोशिश न करें इमरान : सुखबीर

Edited By swetha,Updated: 01 Nov, 2019 08:40 AM

imran should not try to make kartarpur corridor a source of income sukhbir

करतारपुर गलियारे के लिए करीब 20 अमरीकी डॉलर का शुल्क ‘बहुत ज्यादा’

नई दिल्ली : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने करतारपुर गलियारे के लिए करीब 20 अमरीकी डॉलर के शुल्क को ‘बहुत ज्यादा’ बताया है। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से अपील की है कि वह इस गलियारे को आय का जरिया न बनाएं क्योंकि यह तीर्थयात्रा के लिए है। 

PunjabKesari

बादल ने कहा कि इसे दोनों देशों के बीच ‘सद्भावना’ के तौर पर देखा जाना चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद बादल ने कहा, ‘‘मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से अपील करता हूं कि वह करतारपुर गलियारे को आय का जरिया बनाने की कोशिश न करें, यह तीर्थयात्रा के लिए है और उसे उसी तरह देखा जाना चाहिए।

PunjabKesari

तीर्थयात्रा में कारोबार न देखें। इसे सद्भावना के रूप में देखा जाना चाहिए।’’ करतारपुर गलियारे का उद्घाटन 9 नवम्बर को होगा। उल्लेखनीय है कि शिरोमणि अकाली दल के प्रधान व पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को नई दिल्ली में उनके दफ्तर में मिला। इस दौरान कॉरिडोर के अलावा कई अन्य मुद्दों पर बातचीत हुई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!