रीजनल कोचिंग सेंटर के लिए क्रिकेट ट्रायल 21 से 24 तक

Edited By Vicky Sharma,Updated: 18 Jan, 2021 10:20 PM

cricket trial for regional coaching center from 21 to 24

लुधियाना डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (एलडीसीए) जोकि पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा एफिलिएटेड बॉडी है, की ओर से जीआरडी ग्लोबल इंस्टिट्यूशन में चल रहे रीजनल कोचिंग सेंटर के लिए ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एलडीसीए...

लुधियाना (विक्की) : लुधियाना डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन  (एलडीसीए) जोकि  पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा एफिलिएटेड बॉडी है, की ओर से  जीआरडी ग्लोबल इंस्टिट्यूशन में चल रहे रीजनल कोचिंग सेंटर के लिए ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए  एलडीसीए के प्रेसिडेंट सतीश मंगल और के महासचिव अनुपम कुमारिया ने बताया किऔर यह ट्रायल अंडर 16 कैटिगरी के लिए 21 और 22 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे जबकि अंडर-19 कैटेगरी के लिए 23 और 24 जनवरी को यह ट्रायल होंगे। इन ट्रायल्स के दौरान अंडर 16 और अंडर 19 के खिलाड़ियों को सिलेक्ट किया जाएगा रीजनल कोचिंग सेंटर में रजिस्टर होंगे। इन ट्रायल्स के दौरान खिलाड़ियों को फिजिकल ट्रेनिंग और क्रिकेट स्किल्स कोचिंग हेतु चयनित किया जाएगा। अंडर 16 कैटेगरी के ट्रायल दोपहर 2:30 बजे जीआरडी ग्लोबल  इंस्टीट्यूशन हम्बड़ा रोड में 21 और 22 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे। इन ट्रायल के लिए खिलाडी का जन्म 1 सितंबर 2005 को, या उसके बाद होना चाहिए, वही अंडर-19 के लिए ट्रायल 23 और 24 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे आयोजित किए जाएंगे इसके लिए खिलाड़ी का जन्म 1 सितंबर 2002 को, या उसके बाद होना चाहिए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!