भारत में हुई घुसपैठ, BSF ने काबू किया पाक नागरिक

Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Jan, 2021 10:00 AM

bsf overcome pak citizens

शमशके चौकी से बी.एस.एफ. ने भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए एक पाक नागरिक को काबू किया है।

गुरुहरसहाय(आवला): शमशके चौकी से बी.एस.एफ. ने भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए एक पाक नागरिक को काबू किया है। 

जानकारी के अनुसार गत शाम गुरुहरसहाय के साथ लगती भारत-पाक की सरहदी चौकी शमशके में भारतीय क्षेत्र में एक पाक नागरिक दाखिल हो गया। जानकारी के अनुसार उसकी पहचान मंजूर अहमद (52) पुत्र वली अहमद के रुप में हुई है। मंजूर को बी.एस.एफ. की 2-बटालियन ने काबू किया। सब इंस्पैक्टर बलराज सिंह ने बताया कि पकड़े गए पाक नागरिक से 2293 रुपए की पाक करंसी, उर्दू में लिखा पहचान पत्र, एक कार्ड जिसकी पहचान नहीं हो सकी और एक सिम कार्ड सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। पकड़ा गया व्यक्ति पाकिस्तान में जिला बेहाड़ी के गांव बुरेवाला का रहने वाला है जिसके खिलाफ थाना गुरुहरसहाय में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!