नहर में डूबने से नौजवान की मौत

Edited By Vaneet,Updated: 29 May, 2020 04:20 PM

youth dies due to drowning in canal

सादिक के नजदीक पिंडी बलौचा गांव के पास गुजरती नहर में एक नाबालिग नौजवान की पानी में डूबने से मौत हो गई। ...

सादिक(परमजीत): सादिक के नजदीक पिंडी बलौचा गांव के पास गुजरती नहर में एक नाबालिग नौजवान की पानी में डूबने से मौत हो गई। 

मिली जानकारी अनुसार सादिक का लवली (16) पुत्र अजमेर सिंह अपने दोस्तों के साथ नहर पर नहाने गया। नहाते समय लवली अचानक पानी के तेज बहाव के कारण पानी में बह गया। यह देख कर उसके दोस्त वहां से भाग निकले और घर आ गए, परन्तु लवली के परिवार को इस सम्बन्धित जानकारी नहीं दी। जब रात को लवली घर नहीं आया तो परिवार ने पड़ताल की तो पता चला कि वह अपने दोस्तों के साथ नहर परनहाने गया। फिर जब उसके दोस्तों को पूछा तो उन्होंने लवली के डूबने की वास्तविकता बताई। जिसके बाद परिवार वाले नहर की तरफ भागे, परन्तु तब तक काफी देर हो चुकी थी। 

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रमुख इंस्पेक्टर जगबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और पूछताछ आरंभ की। पारिवारिक मैंबर को बीती रात लवली की लाश नहर से मिली गई। सादिक पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि पारिवारिक मैंबर के बयान ले लिए गए हैं और फिलहाल 174 सी.आर.पी.सी. के अंतर्गत कार्यवाही करते पोस्टमार्टम करवा कर लाश वारिसों के हवाले कर दी गई है और मामले की बारीकी के साथ जांच की जा रही है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!