भाई-भाभी करते थे परेशान, युवक ने जहरीली दवाई पीकर दी जान

Edited By Vaneet,Updated: 16 Jan, 2020 03:57 PM

youth dies by drinking poisonous medicine

जिले के गांव धर्म सिंह वाला में 25 वर्षीय युवक ने जहरीली दवाई पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।...

मोगा(संजीव): जिले के गांव धर्म सिंह वाला में 25 वर्षीय युवक ने जहरीली दवाई पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के चाचा अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतक तीरथ सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी गांव धर्म सिंह वाला अपने परिवार में क्लेश के कारण मानसिक रूप से परेशान रहता था क्योंकि उसका बड़ा भाई तथा भाभी घर की जमीन को लेकर उसे लड़ते-झगड़ते रहते थे अमरजीत ने बताया कि अपने परिवार में कमाने वाला एक वही था जिसके ऊपर तीन बहनों व दो भाइयों की जिम्मेदारी थी क्योंकि मृतक के पिता का भी देहांत हो चुका था। 

मृतक की धर्मपत्नी ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उसका जेठ व जेठानी नित्य प्रति जमीन के छोटे से टुकड़े को लेकर उसके पति से लड़ते झगड़ते रहते थे और कभी-कभी झगड़ा भी हाथापाई में बदल जाता था जिस कारण मृतक तीरथ सिंह काफी परेशान रहता था जिसके चलते कल वह घर से कोई जहरीली दवाई पीकर गांव के श्मशानघाट में जाकर गिर पड़ा पुलिस ने कार्रवाई आरंभ कर दी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!