धर्मकोट पुलिस ने चुनाव के मद्देनजर निकाला फ्लैग मार्च

Edited By swetha,Updated: 30 Mar, 2019 10:19 AM

police flag march

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देर शाम धर्मकोट पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। डी.एस.पी. धर्मकोट रछपाल सिंह बाजवा के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च में हलके के 4 पुलिस थानों के पुलिस प्रभारी व पुलिस कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित थे।

धर्मकोट(सतीश): लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देर शाम धर्मकोट पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। डी.एस.पी. धर्मकोट रछपाल सिंह बाजवा के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च में हलके के 4 पुलिस थानों के पुलिस प्रभारी व पुलिस कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित थे। 

इस दौरान डी.एस.पी. धर्मकोट रशपाल सिंह ने कहा कि चुनाव अमन-शांति से करवाया जाएगा तथा किसी को भी चुनाव में गुंडागर्दी नहीं करने दी जाएगी। उन्होंने शहर वासियों से अपील की कि वे बेखौफ होकर अपने वोट का इस्तेमाल करें। इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह थाना प्रभारी धर्मकोट, लवप्रीत सिंह थाना प्रभारी मैहना, दविंदर प्रकाश थाना प्रभारी कोट ईसे खां, सुखविंदर सिंह थाना प्रभारी फतेहगढ़ पंजतूर के अलावा अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!