हैरोइन, नशीली गोलियों व शराब सहित 4 काबू

Edited By swetha,Updated: 24 Feb, 2020 09:28 AM

police arrest 4 with drugs

एस.टी.एफ. तथा मोगा पुलिस की ओर से नशों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत 4 व्यक्तियों को काबू किया गया है।

मोगा(आजाद): एस.टी.एफ. तथा मोगा पुलिस की ओर से नशों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत 4 व्यक्तियों को काबू किया गया है। जानकारी देते एस.टी.एफ. मोगा के इंचार्ज इंस्पैक्टर जसविन्द्र सिंह ने बताया कि ए.आई.जी. स्नेहदीप शर्मा के निर्देशों पर हैरोइन तस्करों के विरुद्ध विशेष मुहिम चलाई गई है।

उन्होंने बताया कि जब सहायक थानेदार बलजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त कर रहे थे, तो उन्होंने गुप्ता सूत्रों के आधार पर गश्त दौरान रंजीत सिंह उर्फ भिंदा निवासी इंदिरा कालोनी मोगा को काबू करके उससे 10 ग्राम हैरोइन बरामद की। इसी तरह उन्होंने मनी सिंह निवासी बुक्कनवाला रोड मोगा को गिल पैलेस के पास से काबू करके 5 ग्राम हैरोइन तथा एक कंप्यूटर कंडा बरामद किया, जिस पर वह हैरोइन को तोलकर देखता था।

उन्होंने यह बताया कि कथित तस्कर मनी सिंह के खिलाफ पहले भी थाना सिटी में मामला दर्ज किया बताया जाता है। उक्त मामले में भी उसको नामजद किया गया है। उक्त दोनों तस्करों के खिलाफ थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह थाना कोटईसे खां के सहायक थानेदार लखविन्द्र सिंह ने बताया कि जब वह पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त कर रहे थे, तो गांव महल के पास देर रात छिंद्र सिंह निवासी गांव दौलेवाला को काबू करके उससे 500 नशीली गोलियां बरामद की। कथित आरोपी के खिलाफ थाना कोटईसे खां में मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसको पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

इसी तरह थाना मैहना के हवलदार दविन्द्रजीत सिंह ने बताया कि जब वह पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त कर रहे थे, तो उनको गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि हरवीर सिंह निवासी गांव मैहरों शराब बेचने का धंधा करता है। पुलिस पार्टी ने उसको काबू करके 3 पेटियां अवैध शराब (36 बोतलें) बरामद की। कथित आरोपी के खिलाफ थाना मैहना में मामला दर्ज कर लिया गया है। सहायक थानेदार बलजीत सिंह ने बताया कि दोनों कथित आरोपियों का एक-एक दिन का पुलिस रिमांड दिया।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!