जिले की मंडियों में 5,87,506 मीट्रिक टन धान की हुई आमद : डिप्टी कमिश्नर

Edited By bharti,Updated: 06 Nov, 2018 12:20 PM

paddy arrival  mandis district deputy commissioner punjab news

डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने जिले के किसानों को धान की पराली को आग न लगाकर....

मोगा (गोपी): डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने जिले के किसानों को धान की पराली को आग न लगाकर प्रदूषण मुक्त वातावरण में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान पराली को जलाने की बजाय उसकी सार-संभाल करने को पहल दें।

उन्होंने बताया कि जिले की मंडियों में गत सायं तक 5,87,506 मीट्रिक टन धान पहुंचा है, जबकि पिछले वर्ष इस तारीख तक मंडियों में 11,14,238 मीट्रिक टन धान पहुंचा था तथा पूरे सीजन दौरान 14,04,829 मीट्रिक टन धान की आमद हुई थी। उन्होंने कहा कि मंडियों में पहुंचे धान में से विभिन्न खरीद एजैंसियों द्वारा 5,46,661 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। उन्होंने किसानों से मंडियों में धान सुखाकर लाने की अपील की। 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!