तीन घायलों में से एक महिला की मौत

Edited By Mohit,Updated: 11 Dec, 2019 03:48 PM

one woman dead among three injured

स्थानीय लाल सिंह रोड पर गत रात्रि हुए सड़क हादसे में तीन घायल हुए लोगों में से एक महिला की मौत हो गई है।

मोगा (संजीव): स्थानीय लाल सिंह रोड पर गत रात्रि हुए सड़क हादसे में तीन घायल हुए लोगों में से एक महिला की मौत हो गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव बहोना के सरपंच बलराज सिंह ने बताया कि सुरजीत सिंह पुत्र पाल सिंह अपनी पत्नी दर्शन कौर के साथ गांव बहोना स्थित पूर्व सैनिक गुरमेल सिंह के एक समारोह से वापस अपने घर मोगा आ रहा था तथा कार गुरमेल सिंह चला रहा था। जब उसकी कार मोगा के लाल सिंह रोड पर पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्रक से जा टकराई। 

इस हादसे में गुरमेल सिंह, रिटायर्ड प्रिंसीपल सुरजीत सिंह व दर्शन कौर तीनों गंभीर रूप में घायल हो गए, जिनको इलाइज के लिए स्थानीय लोगों ने मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरोंने तीनों की हालत को गंभीर देखते लुधियाना के डी.एम.सी. में रैफर कर दिया। पता चला कि लुधियाना में इलाज दौरान दर्शन कौर की मौत हो गई है। गौरतलब है कि दर्शन कौर दो बेटों की माता है तथा दोनों बेटे विदेश में रहते है। वहीं सुरजीत सिंह व गुरमेल सिंह अभी लुधियाना डी.एम.सी. में उपचाराधीन है, जिनकी हालत काफी गंभीर है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!