3 बच्चों की मां ने की खुदकुशी

Edited By Mohit,Updated: 25 Aug, 2019 06:54 PM

mother of 3 children committed suicide

बाघापुराना निवासी मंजीत उर्फ कोमल (27) जो 3 बच्चों की मां है, ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

मोगा (आजाद): बाघापुराना निवासी मंजीत उर्फ कोमल (27) जो 3 बच्चों की मां है, ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस संबंधी थाना बाघापुराना के सहायक थानेदार कुलदीप कुमार द्वारा मृतका के पिता हरि किशन निवासी लोहियां खास (जालंधर) के बयानों पर अ/ध 174 की कार्रवाई की गई है।

सहायक थानेदार कुलदीप कुमार ने बताया कि हमें मृतका के पिता हरि किशन ने सूचित किया कि उसकी बेटी मंजीत उर्फ कोमल की शादी करीब 13 वर्ष पहले सोहन लाल उर्फ बंटी पुत्र कन्हैया लाल निवासी चन्नूवाला रोड हरगोबिंद कालोनी बाघापुराना (मोगा) के साथ हुई थी, जिनके 3 बच्चे हैं। आज सुबह मुझे मेरे दामाद सोहन लाल ने फोन पर सूचित किया कि कोमल को अटैक हो गया है। मैं अपनी पत्नी माया व बेटे संदीप सिंह, अमनदीप सिंह तथा अन्य रिश्तेदारों को लेकर बाघापुराना पहुंचा तो देखा कि मेरी बेटी का शव कमरे में पड़ा हुआ था। पहले तो हमें मेरे दामाद ने उसे देखने नहीं दिया। जब हमने अपनी बेटी के शव को देखा तो उसके गले में निशान पड़े हुए थे, जिससे हमें पता चला कि हमारी बेटी ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है।

सहायक थानेदार कुलदीप कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल मोगा पहुंचाया, जिसे आज मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!