शराब तस्कर से चंडीगढ़ की बनी 23 बोतलें शराब बरामद

Edited By Mohit,Updated: 16 Jul, 2019 03:49 PM

moga hindi news

मोगा पुलिस द्वारा शराब का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी के प्रभारी सहायक थानेदार जसवंत सिंह सरां ने एक शराब तस्कर को काबू करके 23 बोतलें शराब बरामद की।

मोगा (आजाद): मोगा पुलिस द्वारा शराब का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी के प्रभारी सहायक थानेदार जसवंत सिंह सरां ने एक शराब तस्कर को काबू करके 23 बोतलें शराब बरामद की। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पैक्टर जगतार सिंह ने बताया कि जब सहायक थानेदार जसवंत सिंह पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त करते हुए कोटकपूरा बाईपास पर रेलवे पुल के पास जा रहे थे, तो पुलिस पार्टी ने शंका के आधार पर शाम सिंह पुत्र उजागर सिंह निवासी विश्वकर्मा नगर मोगा को काबू करके उसके पास से एक प्लास्टिक के गट्टे में डालकर रखी हुई 23 बोतलें शराब जो चंडीगढ़ की बनी हुई थी और उस पर सेल फार चंडीगढ़ लिखा हुआ था, बरामद की। कथित आरोपी को पुलिस पार्टी ने तुरंत हिरासत में ले लिया। जिसके खिलाफ थाना सिटी मोगा में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसे पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!