Edited By Vaneet,Updated: 11 Feb, 2020 06:58 PM
पत्नी के साथ चल रही अनबन के चलते एक व्यक्ति द्वारा घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का समाचार है। ..
मोगा(संजीव): पत्नी के साथ चल रही अनबन के चलते एक व्यक्ति द्वारा घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का समाचार है।
जांच अधिकारी थाना सिटी साउथ के एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि मृतक 22 वर्षीय परमिदर सिंह पुत्र जगसीर सिंह निवासी प्रीत नगर मोगा की कोर्ट मैरिज करीब 6 माह पूर्व हुई थी तथा गत माह पत्नी के साथ अनबन होने पर स्वयं ही उसे मायके छोड़ आया था जब कुछ दिन पहले उसे लेने गया तो पत्नी ने आने से इंकार कर दिया जिसके कारण मृतक मानसिक तौर पर परेशान रहता था। इसी के चलते उसने आज सुबह अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हरपाल सिंह के अनुसार मृतक का शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा जांच शुरू कर दी गई है।