महिला सरपंच के पति पर चलाईं गोलियां

Edited By Mohit,Updated: 19 Mar, 2020 03:57 PM

firing case

मोगा जिले के गांव नत्थूवाला गर्बी निवासी जसवीर सिंह जो महिला सरपंच का पति है, ने गांव.............

मोगा (आजाद): मोगा जिले के गांव नत्थूवाला गर्बी निवासी जसवीर सिंह जो महिला सरपंच का पति है, ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उस जानलेवा हमले का प्रयास करते हुए अंधाधुंध गोलियां चलाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में बाघापुराना पुलिस द्वारा जसवीर सिंह पुत्र मोहन सिंह के बयानों पर गांव के ही एक व्यक्ति इकबाल सिंह के खिलाफ हवाई फायरिंग करने तथा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच नत्थूवाला पुलिस चौकी के प्रभारी थानेदार निर्मलजीत सिंह द्वारा की जा रही है।

पुलिस को दिए शिकायत पत्र में महिला सरपंच के पति जसवीर सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। गत 17 मार्च को रात करीब 10 बजे वह अपने दोस्त नरेन्द्रपाल सिंह से मिलकर अपने घर आया। जब वह घर के गेट नजदीक था, तो इकबाल सिंह ने उसे जान से मार देने की नीयत से गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस पर वह भागकर अंदर चला गया। उसने बताया कि कथित आरोपी इकबाल सिंह निवासी गांव नत्थूवाला गर्बी ने उसे जान से मारने का प्रयास किया और हवाई फायरिंग की, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। जांच अधिकारी थानेदार निर्मलजीत सिंह ने बताया कि वह मामले की जांच कर सच्चाई जानने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक दोनों पक्षों के मध्य रंजिश का पता नहीं चल पाया। कथित आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!