पेड़ से लटकता मिला नौजवान का शव, 3 नामजद

Edited By Mohit,Updated: 20 Feb, 2020 05:47 PM

boy suicide case

गांव मानूके से 2 दिन से संदिग्ध हालात में घूमते हुए एक नौजवान की खेतों में पेड़ से लटकता शव मिला है।

निहाल सिंह वाला (बावा): गांव मानूके से 2 दिन से संदिग्ध हालात में घूमते हुए एक नौजवान की खेतों में पेड़ से लटकता शव मिला है। पहले इस मामले को खुदकुशी माना जा रहा था, लेकिन पारिवारिक सदस्य इस तथ्य से सहमत नहीं हुए।

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय कुलविंदर सिंह उर्फ पिंदू पुत्र बलजीत सिंह जोकि अविवाहित था। गांव में वर्कशाप पर काम करता था तथा पिछले 2 दिन से संदिग्ध हालात में गुम था, जिसकी आज तार सिंह के खेतों में वृक्ष के साथ लटकता शव देखा गया। मृतक के पिता बलजीत सिंह, चाचा राजू ने कहा कि उनके बेटे की हत्या कर खुदकुशी की घटना दिखाई गई है, क्योंकि उसकी गर्दन आदि अंगों पर चोट के निशान हैं।

घटना का पता चलते ही पुलिस थाना निहाल सिंह वाला के मुख्य अफसर जसवंत सिंह व एडीशनल एस.एच.ओ थानेदार बेअंत सिंह भट्टी ने मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह के बयानों पर रंजीत सिंह पुत्र अवतार सिंह, जसपाल सिंह पुत्र रंजीत सिंह तथा स्वर्ण सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोगा में भेज दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!