बाइक स्कूटरी टक्कर में 2 घायल, एक फरीदकोट रैफर

Edited By Mohit,Updated: 18 Feb, 2020 06:24 PM

bike scooty collision

मोटरसाइकिल व स्कूटरी की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों के घायल होने पर सरकारी.......

मोगा (संजीव): मोटरसाइकिल व स्कूटरी की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों के घायल होने पर सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसमें एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर होने पर फरीदकोट अस्पताल में रेफर करना पड़ा। मोगा अस्पताल में भर्ती जसवीर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव गिल ने बताया कि कल शाम वह दोनों साथी बाघापुराना से राजमिस्त्री का कार्य कर मोटर साइकिल द्वारा अपने घर गांव गिल आ रहे थे कि बाली कॉलोनी के नजदीक एक स्कूटी सवार व्यक्ति ने पीछे से आगे निकलकर स्कूटरी बाएं तरफ बाली कॉलोनी की तरफ मोड़ दी। 

जिस पर वह स्कूटी से जा टकराए और स्कूटरी चालक फरार हो गया पीछे आ रहे अन्य राजमिस्त्री साथियों ने उन्हें बाघापुराना के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से उन्हें एंबुलेंस द्वारा मोगा के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया। जसवीर सिंह के भाई जगतार सिंह ने बताया कि दूसरे साथी गुरसेवक सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव गिल को गंभीर चोटें लगने के उपरांत फरीदकोट गुरु गोविंद सिंह मेडिकल अस्पताल में रैफर किया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जाती है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित कर दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!