4 युवकों ने मारपीट कर छीने 50 हजार रुपए

Edited By Vaneet,Updated: 25 Feb, 2020 08:50 PM

4 youths beaten to 50 thousand rupees

मोगा से मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी के साथ गांव खोटे जाते वक्त 2 बाइक सवार 4 युवकों द्वारा मारपीट....

मोगा(संजीव): मोगा से मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी के साथ गांव खोटे जाते वक्त 2 बाइक सवार 4 युवकों द्वारा मारपीट कर एक व्यक्ति से 50 हजार रुपए छीनने का मामला प्रकाश में आया है।

घायल गुरमीत सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी मोगा ने बताया कि वह गांव खोटे में अपने रिश्तेदारों के पास 50 हजार रुपए देने अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था कि गांव संधुआवाला के नजदीक 2 बाइक सवार 4 युवकों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया तथा 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। घायल को उसकी पत्नी ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!