ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में 3 घायल

Edited By swetha,Updated: 17 Jan, 2020 10:29 AM

3 injure in accident

बाइक व ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में 2 व्यक्तियों और एक महिला के गंभीर घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें लखपत राय पुत्र रामसेवक निवासी गांव हराज को गंभीर स्थिति में फरीदकोट मैडीकल कालेज रैफर किया गया है।

मोगा(संजीव): बाइक व ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में 2 व्यक्तियों और एक महिला के गंभीर घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें लखपत राय पुत्र रामसेवक निवासी गांव हराज को गंभीर स्थिति में फरीदकोट मैडीकल कालेज रैफर किया गया है। अस्पताल में भर्ती नत्था सिंह पुत्र प्रीतम सिंह तथा उनकी पत्नी सुरेंद्र कौर निवासी गांव गुद्दू वाला ने बताया कि वे लोग अपने गांव से गांव हराज रिश्तेदारी में जा रहे थे और उनका जवाई लखपत राय बाइक चला रहा था।

उन्होंने बताया कि अचानक ट्रैक्टर-ट्राली कच्चे रोड से मेन सड़क की तरफ मुड़ गई, जिसके चलते बाइक जाकर ट्रैक्टर से टकरा गई। इस कारण हम तीनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एम्बुलैंस बुलाकर हमें मथुरादास सरकारी अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित कर दिया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!