प्रवासी मजदूर के घर से 2 लाख रुपए चोरी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 16 Oct, 2019 02:34 PM

2 lakh rupees stolen from migrant laborer house

चोरों द्वारा निहाल सिंह वाला में दिन-दिहाड़े एक प्रवासी मजदूर के घर को निशाना बनाते हुए 2 लाख रुपए की नकदी चोरी करने का समाचार है।

निहाल सिंह वाला(बावा/जगसीर): चोरों द्वारा निहाल सिंह वाला में दिन-दिहाड़े एक प्रवासी मजदूर के घर को निशाना बनाते हुए 2 लाख रुपए की नकदी चोरी करने का समाचार है। निहाल सिंह वाला में नर्सरी चला रहे माली मन्नू मूल निवासी उत्तर प्रदेश ने रोते बताया कि उसने सहारनपुर से फूल के पौधे लाने के लिए 2 लाख रुपए ट्रंक में रखे हुए थे।

उसने बताया कि जब दोपहर 1 बजे के करीब वह घरेलू बगीचियों में से माली का काम करके रोटी खाने के लिए घर आया, तो उसके कमरे का ताला टूटा हुआ था। चोर कमरे में रखे ट्रंक में से 2 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। सूत्रों मुताबिक 3 मिनट में चोर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना मिलते थाना प्रभारी जसवंत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी नजदीक के सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!