Edited By Kalash,Updated: 06 Apr, 2025 02:32 PM

थाना मेहरबान की पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
लुधियाना (अनिल): थाना मेहरबान की पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी थानेदार सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की पहचान सोना पत्नी सोढ़ी राम वासी जसपाल कॉलोनी के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here