Edited By Kalash,Updated: 25 Mar, 2025 11:48 AM

परमजीत कौर सहित छह महिलाओं को देह व्यापारी के आरोप में पकड़ा था।
लुधियाना (राज): देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गई महिलाओं में से एक सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के दौरान बाथरूम का बहाना बनाकर पुलिस मुलाजिम के धक्का देकर फरार हो गई। उसे पकड़ने के लिए पुलिस मुलाजिम उसके पीछे भागे मगर भीड़ का फायदा उठाते हुए आरोपी महिला भाग गई।
इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने कांस्टेबल जसप्रीत सिंह की शिकायत पर आरोपी महिला परमजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। जसप्रीत सिंह के मुताबिक परमजीत कौर सहित छह महिलाओं को देह व्यापारी के आरोप में पकड़ा था। आरोपी महिलाओं को लेकर वह मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल गए थे। जहां पर डाक्टर ने महिलाओं को यू.पी.टी. टैस्ट करवाने के लिए कहा था। आरोपी परमजीत कौर टेस्ट के लिए महिला पुलिस कर्मचारी के साथ बाथरूम गई थी। जहां पर उसने महिला पुलिस कर्मचारी को धक्का दिया और भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकली।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here