Edited By Urmila,Updated: 29 Apr, 2024 05:41 PM
नगर सुधार ट्रस्ट, लुधियाना के चेयरमैन तरसेम सिंह भिंडर द्वारा सुबह 10.10 बजे औचक ट्रस्ट कार्यालय के स्टाफ की हाजिरी चैक की।
लुधियाना: नगर सुधार ट्रस्ट, लुधियाना के चेयरमैन तरसेम सिंह भिंडर द्वारा सुबह 10.10 बजे औचक ट्रस्ट कार्यालय के स्टाफ की हाजिरी चैक की। हाजिरी जांच के दौरान पाया गया कि ट्रस्ट के कई रैगुलर एवं आउटसोर्स कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर सुबह समय पर उपस्थित नहीं हुए तथा कुछ कर्मचारी बिना अवकाश स्वीकृति लिए छुट्टी पर थे।
इस संबंधी चेयरमैन तरसेम सिंह भिंडर ने कार्यालय में समय पर उपस्थित न होने वाले कर्मचारियों को पत्र जारी कर गैर-हाजिरी/गैरहाजिरी के संबंध में अपना स्पष्टीकरण देने को कहा है और साथ ही कर्मचारियों को फटकार भी लगाई है कि भविष्य में सभी कर्मचारी सुबह 09.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहें और अपनी ड्यूटी पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here