सिविल अस्पताल से कुछ दूरी पर तड़पती रही गर्भवती, डेढ़ घंटे बाद पहुंचा स्टाफ

Edited By Vaneet,Updated: 30 Jun, 2020 04:16 PM

pregnant was suffering at some distance from the civil hospital

सिविल अस्पताल से कुछ दूर शनि मंदिर के पास दोपहर एक गर्भवती महिला बैठी तड़पती रही। आसपास के लोगों में दहश....

लुधियाना(राज): सिविल अस्पताल से कुछ दूर शनि मंदिर के पास दोपहर एक गर्भवती महिला बैठी तड़पती रही। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई कि महिला कोरोना पॉजीटिव है और सिविल अस्पताल सेेबाहर आई है। उस महिला को उठाने के लिए कोई सामने नहीं आया। कुछ देर बाद एक सब इंस्पैक्टर मौके पहुंचा। जिसने महिला का टैंपरेचर चैक करवाया। उसे बुखार था और उसकी हालत ठीक नहीं थी। इसके बाद पुलिस वाले ने उसे दूर से पानी पिलाया और सेहत विभाग को सूचना दी। चंद कदम दूर सिविल अस्पताल होने के बावजूद डेढ़ घंटे बाद जाकर डाक्टर और स्टाफ मौके पर पहुंचा और उक्त महिला को सिविल अस्पातल लेकर गए।

सोमवार दोपहर चार बजे सिविल अस्पताल से कुछ दूर स्थित शनि मंदिर के पास एक महिला गंभीर हालत में बैठी हुई थी। उक्त गर्भवती महिला को बुखार था जिससे कुछ बोला भी नहीं जा रहा था। इस बीच लोगों ने समझ लिया कि महिला कोरोना पॉजीटिव है। किसी ने बात फैला दी कि महिला सिविल अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड से बाहर आई है। मौके पर पहुंचे सब-इंस्पैक्टर पवन कुमार ने महिला से नाम पूछना चाहा। मगर वह बोल नहीं पा रही थी। इसके बाद पुलिस ने उसे पानी पिलाया और अस्पताल में सूचना दी। डेढ़ घंटे बाद पहुंचा अस्पताल का स्टाफ महिला को इलाज के लिए लेकर गया।

उधर, एस.एम.ओ डाक्टर अमरजीत कौर का कहना है कि अमरजीत कौर का कहना है कि आइसोलेशन वार्ड में जाने के लिए एक ही दरवाजा है, उसी दरवाजे से एंट्री और एग्जिट है। इसलिए महिला उनके आईसोलेशन वार्ड की नहीं है। हो सकता है कि महिला चैकअप के लिए आई हो और जाते समय उसकी हालत खराब हो गई हो।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!