शादी का झांसा देकर नाबालिग को घर से भागाया

Edited By Vaneet,Updated: 14 Sep, 2020 01:53 PM

minor ran away from home by pretending to get married

एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले जाने के आरोपों तहत जमालपुर थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ...

लुधियाना(राम): एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले जाने के आरोपों तहत जमालपुर थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी सब इंस्पैक्टर वरिंद्रपाल सिंह उप्पल ने बताया कि एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे के साथ ताजपुर रोड पर रेहड़ी लगाने के लिए 9 सितंबर को गई थी। जब वे रात करीब 9 बजे घर से वापिस लौटे तो देखा कि उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर नहीं थी जिसकी तलाश दौरान पता चला कि उन्हीं के गांव का रहने वाला विलीयम पुत्र मारकस उसको शादी का झांसी देकर कहीं भगा ले गया है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!