Ludhiana : मेयर की NHAI अधिकारियों के साथ बैठक, जारी किए गए ये निर्देश

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Mar, 2025 09:25 PM

ludhiana mayor s meeting with nhai officials in ludhiana

शहर भर में सफाई को सुनिश्चित करने के लिए, मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर ने मंगलवार को नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एन.एच.ए.आई.) के अधिकारियों के साथ नगर निगम ज़ोन डी कार्यालय में बैठक की।

लुधियाना :  शहर भर में सफाई को सुनिश्चित करने के लिए, मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर ने मंगलवार को नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एन.एच.ए.आई.) के अधिकारियों के साथ नगर निगम ज़ोन डी कार्यालय में बैठक की।

स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों को सख्त हिदायतें दी गई हैं कि वे नियमित रूप से स्थिति की निगरानी करने के लिए फील्ड में जाएं और सफाई कर्मचारियों की हाज़िरी सुनिश्चित करें। एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों को एन.एच.ए.आई. के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़कों पर सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

बैठक में नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त परमदीप सिंह, संयुक्त आयुक्त अंकुर महिंद्रू, निगम सैनिटेशन अधिकारी (सी.एस.ओ) अश्वनी सहोता, सी.एस.आईज़, एस.आईज़ और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर ने कहा कि उनका उद्देश्य लुधियाना को नंबर 1 शहर बनाना है। स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों को स्टैटिक कम्पैक्टर साइटों के सही संचालन को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मेयर ने आगे कहा कि वे ज़मीनी स्तर पर स्थिति का जायज़ा लेने के लिए निरीक्षण भी करेंगे। इस दौरान, उन्होंने जनता से शहर को साफ़ और हरा-भरा रखने में नगर निगम का समर्थन करने की अपील भी की। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे खुले स्थानों पर कूड़ा फेंकना बंद करें।

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!