Edited By Kamini,Updated: 15 Feb, 2025 12:36 PM

लुधियाना में एक हैरानीजनक मामला सामने आया है।
लुधियाना (अनिल) : लुधियाना में एक हैरानीजनक मामला सामने आया है। थाना जोधेवाल की पुलिस ने एक 22 साल की लड़की को अपने निधि स्वार्थ के लिए छुपा कर रखने के आरोप में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए थानेदार करनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायतकर्ता दिनेश महातो निवासी बाल सिंह नगर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 22 साल की लड़की 27 जनवरी को घर में बिना किसी को बताए कहीं चली गई। जिसके बाद उन्होंने काफी तलाश की परंतु उनकी लड़की का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्हें संदेह है कि उनकी लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपने निजी मनोरथ के लिए कहीं छुपा कर रखा हुआ है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here