Edited By Radhika Salwan,Updated: 02 Jul, 2024 02:42 PM
![attempt to capture woman s property by plotting case registered](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_6image_14_45_471065652fir-ll.jpg)
पंजाब के लुधियाना से एक महिला की संपत्ति पर कब्जा करने की खबर सामने आई है।
लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से एक महिला की संपत्ति पर कब्जा करने की खबर सामने आई है। लुधियाना पुलिस ने महिला की संपत्ति पर कब्जा करने के आरोप में अज्ञात व्यक्तियों सहित 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
चंडीगढ़ रोड की रहने वाली औरत सुनैना रानी ने पुलिस को बताया कि उसकी गांव तरफसैदा के प्रीत नगर में उसकी प्रॉपर्टी है। उस प्रॉपर्टी पर कुलविंदर सिंह ग्रेवाल, अश्वनी शर्मा व अन्य लोगों ने साजिश के तहत कब्जा करने की कोशिश की। उक्त लोगों ने खंभा, तारें और गेट तक चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।