‘मन की बात पर अंकुश लगाओ, सब्जियों के दाम नीचे गिराओ’

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Dec, 2017 01:26 PM

protest against punjab government

इंटक कार्यकर्ताओं ने बढ़ रही महंगाई के रोष स्वरूप  पंजाब प्रदेश कांग्रेस के सचिव व जिला इंटक प्रधान कर्मवीर बाली के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

होशियारपुर(अश्विनी): इंटक कार्यकर्ताओं ने बढ़ रही महंगाई के रोष स्वरूप  पंजाब प्रदेश कांग्रेस के सचिव व जिला इंटक प्रधान कर्मवीर बाली के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। 

कर्मवीर बाली ने कहा कि टमाटर व प्याज के भाव सुनकर लोगों का पसीना छूटने लगता है। सीजन की सब्जियां साग, मेथी, पालक, गोभी, मटर जो इस सीजन में 10 रुपए किलो मिलते थे आजकल 40 रुपए किलो के भाव पर बिक रहे हैं। सब्जियों के दाम बढऩे से गरीबों की थाली से सब्जी गायब हो रही है।

 उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का यह बयान हास्यास्पद है कि वह प्याज के बढ़े मूल्यों को कम करने में असमर्थ हैं। अगर केंद्रीय मंत्री इस बात में सक्षम नहीं तो उन्हें त्याग पत्र देकर घर बैठ जाना चाहिए। सरकार को जब पता है कि दाम आसमान को छू रहे हैं तो समय रहते आयात क्यों नहीं किया जाता। 

व्यापारियों की सरकार व्यापारियों की तिजौरियां भरने के लिए समय देती है गरीबों की भले ही कमर टूट जाए। सरकार को चाहिए कि सब्जियों के दाम घटा गरीबों को राहत दिलाए। कार्यकर्ता ‘मन की बात पर अंकुश लगाओ, सब्जियों के दाम नीचे गिराओ’, के नारे लगा रहे थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!