चाकू की नोक पर लूटे 1 लाख रुपए

Edited By swetha,Updated: 06 Feb, 2020 10:08 AM

snatching case

मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पर अन्य मोटरसाइकिल सवार 3 नकाबपोश व्यक्ति चाकुओं से हमला करने के उपरांत उसकी जेब में पड़े 1 लाख रुपए लेकर मौके से फरार हो गए।

खन्ना: मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पर अन्य मोटरसाइकिल सवार 3 नकाबपोश व्यक्ति चाकुओं से हमला करने के उपरांत उसकी जेब में पड़े 1 लाख रुपए लेकर मौके से फरार हो गए। घायल व्यक्ति को खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाने के उपरांत घटना की सूचना पुलिस को दी गई है, वहीं पुलिस ने बयान कलमबद्ध कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पर अभी तक तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई थी। इस संबंध में पीड़ित रामलाल (30) पुत्र दर्शन सिंह निवासी बाबरपुर ने बताया कि वह काम निपटाने के उपरांत अपने मोटरसाइकिल नंबर (पीबी 10 बीआर 7351) पर सवार होकर वापस अपने गांव जा रहा था तो जैसे ही वह नसराली रोड पर पहुंचा तो एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार 3 नकाबपोश लोगों ने उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। किसी तरह उसने संतुलन को बनाए रखा, इसके उपरांत थोड़ी दूर आगे जाने पर उन लोगों ने अपना मोटरसाइकिल उसके आगे लगाते हुए जबरन रोक लिया और गाली-गलौच करने के उपरांत चाकू से एक के बाद एक दो प्रहार करते हुए उसे घायल कर दिया। इसी बीच जब वह बीच सड़क पर जा गिरा तो उन लोगों ने उसकी जेब में पड़े 1 लाख रुपए भी निकाल लिए और फरार हो गए। घटना की सूचना उसने अपने रिश्तेदारों को दी जो उसे अस्पताल में भर्ती करवा कर गए। उसने बताया कि उसने यह रुपए नया मोटरसाइकिल खरीदने के लिए अपने पिता से लिए थे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!