रेत से भरा ट्रक पलटा, क्षतिग्रस्त

Edited By Vatika,Updated: 26 Feb, 2020 09:25 AM

sand truck overturns damaged

नीय जी.टी. रोड पर कोर्ट कॉम्पलैक्स के नजदीक काली रेत से भरा ट्रक पलट गया।

खन्ना (कमल): स्थानीय जी.टी. रोड पर कोर्ट कॉम्पलैक्स के नजदीक काली रेत से भरा ट्रक पलट गया। जानकारी के अनुसार काली रेत (केरी) से भरा ट्रक नंबर (पीबी 23-एच-6641) लुधियाना से मंडी गोबिंदगढ़ की ओर जा रहा था, जब ट्रक ओवरब्रिज से नीचे उतर रहा था, तो उसका एक्सल (धुरा) अचानक टूट गया और ट्रक पलट गया।

गनीमत यह रही कि ट्रक सड़क के साथ बनी सीमिंटेड रैलिंग के साथ लगकर जी.टी. रोड पर पलट गया, यदि साथ जाते सर्विस रोड पर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जी.टी. रोड पर ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलाया और मौके पर क्रेन मंगवाकर ट्रक में भरी काली रेत खाली करवा दी। ट्रक चालक के अनुसार वह मंडी गोबिंदगढ़ को जा रहा था कि यह हादसा घट गया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!