लुटेरों ने एक्टिवा सवार महिलाओं को बनाया निशाना, नकदी व अन्य सामान ले हुए फरार

Edited By Kamini,Updated: 02 Jun, 2022 08:11 PM

robbers target women riding activa absconding with cash and other items

पुलिस जिला खन्ना के गांव चोमो के पास मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम देते हुए मौके से ...............

खन्ना : पुलिस जिला खन्ना के गांव चोमो के पास मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सुनीता रानी पत्नी गोपी निवासी दौलतपुर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कथित आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपनी सहेली रणदीप कौर के साथ एक्टिवा पर सवार होकर एच.डी.एफ.सी. बैंक में पैसे जमा कराने के लिए गए थे तो समय ज्यादा होने कारण वे पैसे जमा नहीं करा सके। उसने पैसों वाला लिफाफा अपनी सहेली रणदीप कौर को पकड़ा दिया था, जैसे ही वह एक्टिवा पर सवार होकर जा रही थीं तो चोमो के पास मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों ने रणदीप कौर के हाथ में पकड़ा लिफाफा छीन लिया।

इस दौरान वह और उसकी सहेली सड़क पर गिर गईं। उसने अपने पति को मौके पर बुलाया लिफाफे में 22 हजार रुपए, 1 ए.टी.एम. कार्ड, उसका व उसकी सहेली का मोबाइल था। इसके बाद उन्होंने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच कर रहे थानेदार अशोक कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को खंगाल रही है। जल्द ही लुटेरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!