नन्द सिंह एवेन्यू, नाभा कालोनी में शरारती तत्वों ने मचाया हडकंप, पुलिस बेखबर

Edited By Vatika,Updated: 05 Dec, 2019 10:44 AM

nabha collony khanna

स्थानीय पुलिस थाना सिटी-2 से थोड़े से फासले पर स्थित नन्द सिंह ऐवन्यू, नाभा कालोनी के निवासी नित्य दिन शरारती तत्वों की तरफ से मचाए जाते हडकंप से बहुत ही परेशान हैं

खन्ना(कमल): स्थानीय पुलिस थाना सिटी-2 से थोड़े से फासले पर स्थित नन्द सिंह ऐवन्यू, नाभा कालोनी के निवासी नित्य दिन शरारती तत्वों की तरफ से मचाए जाते हडकंप से बहुत ही परेशान हैं, जबकि इलाका पुलिस थाने के नजदीक ही पड़ता है। 

इस इलाके की गलियों में आए दिन नौजवान बहुत तेज रफ्तार के साथ मोटरसाइकिल चलाते हुए गुजरते रहते हैं और बड़े जोरों-शोरों के साथ हार्न मारते हैं। जब उनको रोका जाता है तो वे जनता को परेशान करते हैं। मोहल्ला निवासियों ने बताया कि गत देर रात करीब 1 बजे शरारती तत्वों ने इलाके में तेज आवाज में कार का हार्न बजाया और कुछ ही देर बाद पटाखों की कई लडिय़ां चलाईं। जिसके कारण सारे इलाके में रोष की लहर है। इस इलाके के लोग पहले भी पुलिस को यहां पक्के तौर पर पी.सी.आर. तैनात करवाने के लिए कह चुके हैं, परन्तु अब तक कोई हल नहीं हुआ। इलाके के निवासी रवीन्द्र रवि, माइकल आदि ने कहा कि शरारतियों के कारण यदि कोई जानी माली नुक्सान होता है तो इस की पूरी जिम्मेदारी पुलिस विभाग की होगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!