मोहल्लावासियों ने मौके पर साइकिल चोर को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

Edited By Vatika,Updated: 16 Mar, 2020 04:44 PM

mohalla residents caught a bicycle thief on the spot

मोहल्ला निवासियों की सतर्कता के चलते रविवार को लोगों ने मौके पर ही एक साइकिल चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने पूछताछ के दौरान साइकिल भी बरामद कर लिया।

खन्ना(सुनील): मोहल्ला निवासियों की सतर्कता के चलते रविवार को लोगों ने मौके पर ही एक साइकिल चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस ने पूछताछ के दौरान साइकिल भी बरामद कर लिया। समाचार लिखे जाने तक कथित आरोपी से पूछताछ जारी थी। इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत करते हुए नई आबादी के निवासी योगेश पुत्र विजय ने बताया कि वह नई आबादी में एक मैडीकल की दुकान पर काम करता है।

पिछले रविवार को जब वह मैडीकल की दुकान पर मौजूद था तो तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका साइकिल चुरा लिया था जिस संबंधी साइकिल चुराते समय उस व्यक्ति की तस्वीर सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई थी। काफी तलाशने के उपरांत व्यक्ति का जब कुछ पता नहीं चला तो उन लोगों ने साइकिल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। इसी बीच आज जब वह फिर दुकान पर मौजूद था तो वही व्यक्ति किसी अन्य का साइकिल चुराने के लिए मोहल्ले में आया तो उसे लोगों ने पहचान लिया।

पहले तो उसने आनाकानी की के उपरांत उसने स्वीकारते हुए कहा कि उसने ही साइकिल चुराकर स्थानीय रतनहेड़ी रोड पर किसी व्यक्ति को 700 रुपए में बेच दी है। पुलिस ने चोरी का साइकिल खरीदने वाले व्यक्ति को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जब इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेने की कोशिश की तो उन्होंने कुछ भी बताने से इंकार करते हुए कहा कि अभी पूछताछ के दौरान इन लोगों से चोरी के कई अन्य केस भी सुलझ जाए। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!