नाबालिगा से शादी कराने के लिए बनाया फर्जी आधार कार्ड, प्रेमी गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 10 Jun, 2023 12:33 PM

fake aadhaar card made to marry a minor arrested

उसकी बेटी घर से पेपर देने के लिए गई थी तो घर वापस नहीं आई। तलाश करने पर पता चला कि उसकी बेटी को आरोपी शादी का झांसा देकर भगा ले गया था

खन्ना : पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर घर से भगा ले जाने के आरोप में आरोपी अभिषेक कुमार उर्फ अभि पुत्र दर्शी उर्फ दर्शन लाल निवासी जी-2 स्टेट टक्कर काॅलोनी के खिलाफ आई.पी.सी. की धारा 363, 366ए, पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्त्ता के अनुसार उसकी नाबालिग बेटी 12वीं कक्षा में पढ़ती है। उसकी बेटी घर से पेपर देने के लिए गई थी तो घर वापस नहीं आई। तलाश करने पर पता चला कि उसकी बेटी को आरोपी शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। 

अब आरोपी को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो खुलासा हुआ कि नाबालिग की उम्र साढ़े 17 साल है जिसे बढ़ाकर 22 साल कर दिया गया था। आरोपी ने नाबालिगा से शादी कराने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाकर शादी करवा ली थी। अब गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ। मामले की जांच कर रहे आई.ओ. ए.एस.आई. सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आधार कार्ड बनाने वाले की भी तलाश की जा रही है। फिलहाल आरोपी का एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!