मानसिक परेशानी के चलते व्यक्ति ने लगाया फंदा, मौत

Edited By Vatika,Updated: 05 Nov, 2018 10:45 AM

commit suicide

स्थानीय जेठी नगर की गली नंबर 5 के निवासी सतवंत सिंह (55) पुत्र भाग सिंह ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खन्ना की मोर्चरी में भिजवाया है।

खन्ना(सुनील): स्थानीय जेठी नगर की गली नंबर 5 के निवासी सतवंत सिंह (55) पुत्र भाग सिंह ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खन्ना की मोर्चरी में भिजवाया है। 

मिली जानकारी के अनुसार सतवंत सिंह पुत्र भाग सिंह ने आज देर शाम अपने ही घर में फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उन्होंने जब घटना को अंजाम दिया तो घर में कोई भी नहीं था। उनकी पत्नी किसी काम के सिलसिले में बाजार गई हुई थी। जैसे ही बाजार से वह लौटी तो उसने अपने पति को जब लटकते देखा तो उसने शोर मचाकर आनन-फानन में लोगों की सहायता से उसे नीचे उतार लिया। उस वक्त तक उसकी सांसे चल रही थी जिसे अस्पताल लाया गया जहां उसकी कुछ समय उपरांत मौत हो गई। मृतक के परिवार में उसका एकलौता लड़का जोकि लैक्चरार के पद पर तैनात है, किसी काम के सिलसिले में दिल्ली गया हुआ था।

क्या कहना है एस.एच.ओ. का
जब इस संबंध में सिटी-2 एस.एच.ओ. रजनीश सूद से बातचीत की गई तो उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी है। मृतक का बेटा जोकि देर रात तक दिल्ली से खन्ना पहुंच जाएगा, के उपरांत परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!